गोवर्धन थाने का कायाकल्प, जीर्णोद्धार परांत लोकार्पण

Subscribe






Share




  • National News

गोवर्धन थाने का हुआ कायाकल्प, अब मंदिर जैसा दिखेगा प्रवेश द्वार डीआईजी और संतों की मौजूदगी में हुआ हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार का लोकार्पण 

गोवर्धन (मनीष शर्मा) 
गिरिराज जी की नगरी गोवर्धन से खूबसूरत दृश्य सामने आए है, जहाँ अब पुलिस थाना सिर्फ कानून का रखवाला नहीं, बल्कि आस्था के रंग में रंगा नजर आ रहा है। जी हां, गोवर्धन थाने का पूरी तरह से कायाकल्प हो चुका है। अब यहाँ आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और फरियादियों को थाने के मुख्य गेट को देखते ही पावन नगरी की दिव्यता का अहसास होगा। बताया गया कि समाजसेवियों के सहयोग और थाना इंस्पेक्टर भगवत गुर्जर के विशेष प्रयासों से गोवर्धन थाने को यह नया और भव्य स्वरूप मिला है। गुरुवार की रात करीब 10 बजे थाना परिसर में स्थित हनुमान जी के मंदिर का भी भव्य जीर्णोद्धार कराया गया है, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-यज्ञ के बीच नवनिर्मित मंदिर की शिला पट्टिका का लोकार्पण किया गया। इस पावन मौके पर डीआईजी शैलेश कुमार पांडे, एसएसपी श्लोक कुमार और ब्रज के महान संत सियाराम दास महाराज सहित कई साधु-संत मौजूद रहे। संतों के सानिध्य में हुए इस आयोजन ने पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। डीआईजी शैलेश कुमार पांडे द्वारा बताया गया कि गोवर्धन धाम में लाखों श्रद्धालु दर्शन और परिक्रमा के लिए आते हैं। थाने का यह नया स्वरूप यहाँ आने वाले हर व्यक्ति को एक सकारात्मक माहौल और सुरक्षा का अहसास देगा। इसके साथ ही आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बैठक की गई है, ताकि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेला पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। साफ है कि यूपी पुलिस का यह मानवीय और आध्यात्मिक चेहरा न सिर्फ जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करेगा, बल्कि गोवर्धन आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के मन में सुरक्षा और आस्था का एक नया विश्वास भी जगाएगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर