लोगों को सुनसान स्थान पर बुलाकर लूट करने वाले सात अभियुक्त गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 03 जुलाई 2026

थाना जैत पुलिस टीम द्वारा ग्राइंडर एप के माध्यम से लोगों को सुनसान स्थानों पर बुलाकर लूट/डकैती करने वाले 07 डकैतों को लूटे गये 10 मोबाइलों व 51,500/- रुपये नगद तथा घटना में प्रयोग की जाने वाली 02 मोटर साइकिलों सहित गिरफ्तार किया गया है। 

अभियुक्तगण 1.सुनील पुत्र श्याम नन्दन निवासी ग्राम बैना जमनीपुर थाना अगयाऊ बाजार जिला भोजपुर (बिहार) हाल निवासी दावानन्द कुण्ड लाडली धाम गेस्ट हाउस, गौरी गोपाल गौशाला के पास, वृन्दावन मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष, 2. सूरज पुत्र पिन्टू निवासी ग्राम धारुहेड़ा थाना धारूहेड़ा जिला रिवाड़ी (हरियाणा) हाल निवासी दावानन्द कुण्ड लाडली धाम गेस्ट हाउस, गौरी गोपाल गौशाला के पास, वृन्दावन मथुरा उम्र करीब 21 वर्ष, 3. रवि पुत्र प्रेम सिंह निवासी 78, संत कालोनी, सोम आश्रम, वृन्दावन थाना वृन्दावन जिला मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष, 4. कृष्णा उर्फ बिट्टू पुत्र भरत सिंह निवासी 182, संत कालोनी, सोम आश्रम, वृन्दावन मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष, 5. भूपेन्द्र पुत्र सतीश निवासी ग्राम नन्दा गढ़ी थाना राया जिला मथुरा उम्र करीब 18 वर्ष, 6- प्रवीण पुत्र लोकेन्द्र निवासी दत्ता वास थाना सादाबाद जिला हाथरस हाल निवासी 166, संत कालोनी, सोम आश्रम के पास, वृन्दावन थाना वृन्दावन जिला मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष,7- राजेश सिंह पुत्र भूरे सिंह निवासी ग्राम मंगरौन थाना मंगरौन जिला दमोह (म0प्र0) हाल निवासी संत कालोनी, सोम आश्रम के पास, वृन्दावन थाना वृन्दावन मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष को थाना जैंत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 03.07.2026 को धौरेरा के जंगल से समय 11.15 बजे मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्ताराशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त से 02 मोटर साइकिल फ्रीडम NG 04 नं0 HR 36AS 2981 तथा स्पलेण्डर प्रो0 UP 85 AD 3437 तथा विभिन्न व्यक्तियों से लूटे गए 10 मोबाईल, लूटे हुए मोबाईल के माध्यम से स्थानान्तरित/ट्रांसफर किए हुए रुपये 51,500/- बरामद किये गये।  

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर