सांड़ से बचने के प्रयास में तालाब में गिरा युवक, डूबने से मौत

Subscribe






Share




  • National News

सांड़ से बचने के प्रयास में तालाब में गिरा युवक, डूबने से मौत
चार घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद एनडीआरएफ ने निकाला शव
राया (मथुरा) (मनीष शर्मा)। थाना राया क्षेत्र के गांव थाना अमर सिंह में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक घर से दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक आवारा सांड सामने आ गया। सांड से बचने के प्रयास में युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह पास स्थित तालाब में जा गिरा।
मृतक की पहचान हरिओम (28) पुत्र रघुवर, निवासी गांव थाना अमर सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीण चिंटू चौधरी के अनुसार, हरिओम रात में दुकान पर सामान लेने गया था। सांड से बचने के लिए वह तेजी से पीछे हटने लगा, लेकिन संतुलन खोने से तालाब में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने भी काफी देर तक युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद देर रात एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। तालाब में अत्यधिक कीचड़ और गंदगी होने के कारण रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा। करीब चार घंटे तक चले अभियान के बाद एनडीआरएफ ने युवक का शव तालाब से बाहर निकाला।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर