यमुना पार क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, सौर ऊर्जा लाइट लगाने के दौरान हुआ हादसा

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 06 जुलाई 2026

सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे जमुनापार क्षेत्र के धोबी घाट स्थित रसखान नगरी के नीचे गोरिया मठ रोड पर सूर्य लाइट लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक युवक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान सचिन, निवासी गांव इटोली, थाना राया, के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूर्य लाइट लगाने के दौरान अचानक युवक का संपर्क हाईटेंशन लाइन से हो गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने विद्युत लाइन के आसपास कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर