मंडल आयुक्त ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की ली बैठक

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 03 जुलाई 2026/ गीता शोध संस्थान वृन्दावन के परिसर में स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में जन्मोत्सव-2026 (श्री कृष्ण जन्माष्टमी- 2026) की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि जनपद के विभिन्न चौराहों, मार्गों तथा प्रमुख स्थलों को सजाया जाए। तिरंगा लाइटिंग से खंभों को सजाया जाए। श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु सुदृढ़ यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जन्माष्टमी से पूर्व यातयात डाइवर्जन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने सभी रूट पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा पार्किंग की नंबरिंग व साइन बोर्ड (दिशा सूचक चिन्ह) लगाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करें। देश, प्रदेश तथा ब्रज क्षेत्र के प्रख्यात कलाकारों को कार्यक्रम दिए जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए। प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर छोटे व बड़े स्टेज लगते हुए जन्मोत्सव से 07 दिन पूर्व से कार्यक्रम आयोजित कराए जाए। उन्होंने जनपद को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर स्वागत द्वार बनाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश आदि व्यवस्थाएं उत्कृष्ट होनी चाहिए। भंडारों की अनुमति नियमानुसार ससमय दी जाए। मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। श्रद्धालुओं को सरल, सुगम एवं सुलभ दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु सभी विभाग समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करे।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि अग्निशमन वाहन एवं एम्बुलेंस की सुविधा जगह-जगह पर सुनिश्चित करें। सभी मार्गों पर बाइक एंबुलेंस को तैनात करे। स्वास्थ्य कैंप पर 24×7 दवाओं एवं चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्राइवेट एवं सरकारी अस्पतालों की मैपिंग सुनिश्चित करें। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सूचना विभाग की एल0ई0डी0 वैन एवं एल0ई0डी0 स्क्रीन के माध्यम से लाइव दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करें। होर्डिंग एवं स्टैंडी के माध्यम से कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर