आज के दर्शन श्याम सुंदर श्री यमुने महारानी, विशेष जानकारी युक्त पंचांग और राशिफल

Subscribe






Share




  • States News

आज के दर्शन श्याम सुंदर श्री यमुने महारानी, विशेष जानकारी युक्त पंचांग और राशिफल
प्रस्तुति- श्रीधर चतुर्वेदी/विदुर पांडे
 
दिनाँक- 06/07/2026, सोमवार
तिथि- षष्ठी 13:46 तक 
पक्ष- कृष्ण
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद 16:06
योग- सौभाग्य 15:49
करण- विष्टि भद्र 25:40
वार- सोमवार
माह- आषाढ
चन्द्र राशि- कुम्भ 09:56
चन्द्र राशि- मीन
सूर्य राशि- मिथुन
ऋतु- ग्रीष्म 
अयन- उत्तरायण 
संवत्सर- रौद्र
विक्रम संवत- 2083 
कानपुर 
सूर्योदय- 05:22
सूर्यास्त- 19:04
 
शुभा$शुभ मुहूर्त-
राहू काल 07:04 - 08:47 अशुभ
अभिजित 11:46 - 12:41 शुभ
 
पंचक 3 अहोरात्र अशुभ
 
चोघडिया, दिन
अमृत 05:22 - 07:14 शुभ
काल 07:14 - 08:57 अशुभ
शुभ 08:57 - 10:41 शुभ
रोग 10:41 - 12:24 अशुभ
उद्वेग 12:24 - 14:07 अशुभ
चर 14:07 - 15:51 शुभ
लाभ 15:51 - 17:34 शुभ
अमृत 17:34 - 19:04 शुभ
 
चोघडिया, रात
चर 19:04 - 20:34 शुभ
रोग 20:34 - 21:51 अशुभ
काल 21:51 - 23:07 अशुभ
लाभ 23:07 - 24:24  शुभ
उद्वेग 24:24 - 25:41 अशुभ
शुभ 25:41 - 26:58  शुभ
अमृत 26:58 - 28:14 शुभ
चर 28:14 - 29:31  शुभ
 
दिशा शूल ज्ञान- पूर्व
परिहार- आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है।
इस मंत्र का उच्चारण करें-
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll
 
अग्नि वास ज्ञान-
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं।। महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत्।।
 
15 + 6 + 2 + 1 = 24 ÷ 4 = 0 शेष
पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है।
 
शिव वास एवं फल-
21 + 21 + 5 = 47 ÷ 7 =  5 शेष
 
ज्ञानवेलायां = कष्ट कारक
 
भद्रा वास एवं फल-
स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।
 
13:47 से रात्रि 25:35 तक
मृत्यु लोक  =  सर्वकार्य  विनाशिनी 
 
दैनिक राशिफल-
मेष
आज कम प्रयास से काम बनेंगे। धनार्जन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। रुके धन की प्राप्ति में अड़चनें आएंगी।
वृषभ
घर में आज मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है।
मिथुन
आज धन के लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। संत-समागम होगा।
कर्क 
चोट व रोग से हानि संभव है। कुसंगति से हानि होगी। विवाद न करें। फालतू खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा रहेगा।
सिंह
शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। सुख के साधन जुटेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।
कन्या 
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थायी संपत्ति के मामले उलझेंगे। कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा।
तुला  
कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।
वृश्चिक
चोरी, चोट व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। अधिक व्यय न करें। खर्चों में कमी करें।
धनु 
पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। दांपत्य जीवन में गलतफहमी आ सकती है।
मकर 
घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ
शत्रु परास्त होंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे।
मीन
अचानक यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें। शारीरिक कष्ट संभव है।
आपका दिन मंगलमय हो।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर