देह व्यापार का भंडाफोड़ 13 युवक, 6 युवतियां गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

राया कट के दो होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 युवक और 6 युवतियां गिरफ्तार

मथुरा (मनीष शर्मा) थाना राया क्षेत्र के राया कट स्थित होटल रॉयल और होटल सांवरिया में शनिवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कथित अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान 13 युवक और 6 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय के नेतृत्व में नायब तहसीलदार महावन और थाना राया पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों होटलों पर एक साथ दबिश दी। अचानक हुई छापेमारी से होटल संचालकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कमरों की तलाशी के दौरान सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, राया कट क्षेत्र में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों तथा होटल संचालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अनैतिक और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर