लोक अदालत की सुलह वार्ता बैठकों का आयोजन

Subscribe






Share




  • National News

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद                                  न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री विकास कुमार की ओर से आमजनमानस को सूचित किया जाता है कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 के अंतर्गत दिनांक 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को शामिल किया जायेगा। विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य / जिला / तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण / समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्रों में किया जायेगा। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है।

जनपद न्यायाधीश मथुरा के निर्देशानुसार आज दिनांक 04.07.2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में मथुरा जनपद से सम्बंधित चिन्हित पत्रावलियों की सुनवाई हेतु गठित पीठों के अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश मथुरा तथा श्री सुरेन्द्र प्रसाद, अपर जनपद न्यायाधीश मथुरा की अध्यक्षता में पृथक-पृथक सुलहवार्ता हेतु बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें चिन्हित मामलो के पक्षकारगण उपस्थित हुए। सुलहवार्ता बैठकों में पीठों के अन्य सदस्यगण व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा श्रीमती अनीता सिंह उपस्थित रही। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती अनीता सिंह द्वारा सभी सम्बंधित पक्षों को इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया तथा समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर