पुल से यमुना में कूदी महिला की बची जान, गोताखोरों और चरवाहे ने दिखाई बहादुरी

Subscribe






Share




  • National News

पुल से यमुना में कूदी महिला की बची जान, स्थानीय गोताखोरों और चरवाहे ने दिखाई बहादुरी

मथुरा (मनीष शर्मा) धर्मनगरी मथुरा में बुधवार सुबह करीब 9 बजे को यमुना नदी में कूदकर जान देने का प्रयास कर रही एक महिला को स्थानीय गोताखोरों और एक चरवाहे की सूझबूझ व बहादुरी से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान गौरी गुप्ता (30 वर्ष), पत्नी मालादीप गर्ग, निवासी कृष्णापुरी के रूप में हुई है। महिला के यमुना में कूदने की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर और आसपास मौजूद एक चरवाहा तत्काल नदी में उतर गए और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल में महिला के पति और अन्य परिजन मौजूद हैं।

स्थानीय लोगों ने महिला की जान बचाने वाले गोताखोरों और चरवाहे की बहादुरी की जमकर सराहना की। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा महिला के नदी में कूदने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर