साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं व तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया

Subscribe






Share




  • National News

आज दिनांक 08.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारियों को साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं व तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया। एसएसपी मथुरा व एसपीआरए मथुरा ने युवा अधिकारियों को डिजिटल धोखाधड़ी, वित्तीय फ्रॉड और सोशल मीडिया जनित अपराधों के बारे में व्यावहारिक निर्देश देते हुए बताया कि साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए त्वरित रिस्पॉन्स और तकनीकी विश्लेषण कितना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उन्होंने साइबर सेल की कार्यप्रणाली, डेटा एनालिसिस उपकरणों के उपयोग और पीड़ित नागरिकों की शिकायतों पर पुलिस द्वारा की जाने वाली त्वरित वैधानिक कार्यवाहियों से भी सभी को अवगत कराया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर