विवाहिता की संदिग्ध मौत- मायके पक्ष ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा। 29 अप्रैल 2026

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में मगोर्रा थाना इलाके के भुडीयान गांव में देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया गया है कि महिला की शादी करीब पांच वर्ष पहले जीतू नामक युवक से हुई थी। मौत की खबर मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग राजस्थान के डींग क्षेत्र से ससुराल पहुंच गए और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए।

परिजनों का कहना है कि विवाहिता को लंबे समय से दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि बुलेट मोटरसाइकिल, भैंस और अन्य सामान की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। मृतका के हाथों पर मिले निशानों के आधार पर मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है।

मायके पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर