कॉन्ग्रेस जिला अध्यक्ष को हिरासत में लेकर छोड़ा

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 29 अप्रैल आज जिला कांग्रेस कमेटी सेठबाड़ा स्थित कार्यालय पर गोविंद नगर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि वेतन असंगति के मुद्दे पर आंदोलित सुपारी फैक्ट्री के श्रमिकों की समस्याओं की जानकारी लेने वहां पहुंचे। लेकिन गोविंद नगर थाना पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया, जब वे एक मीडिया कर्मी से इस विषय पर चर्चा कर रहे थे। पुलिस प्रशासन की यह कार्यवाही विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा हमला है। इस मसले पर स्थिति की जानकारी को पहुंचे श्री धनगर को सिर्फ मीडिया से वार्ता करने पर गिरफ्तार करना घोर निंदनीय है, जो मज़दूरों के चौतरफा शोषण में पुलिस प्रशासन की संलिप्तता की मिसाल है। ज्यों ही अपरान्ह कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री धनगर को थाना गोविंद नगर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी कांग्रेस जनों और लोगों को हुई, उन्होंने थाने पर धरना शुरू कर दिया। बाद में सीओ सिटी आशना चौधरी ने मौके पर पहुंच कर लोगों से वार्ता करने के पश्चात छोड़ा गया। श्री धनगर ने कहा कि आप मेरी हर तरह से जांच करा लीजिए, मैं  उसके लिए तैयार हूं, लेकिन मथुरा के समस्त  बृजवासियों की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर संसद तक बेवाकी से अन्याय के खिलाफ शोषित आमजन की आवाज को बुलंद करने का काम करूंगा। इसके लिए मैं किसी भी परीक्षा के लिए तैयार हूं। पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि मथुरा पुलिस द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने से शीर्ष नेतृत्व को भी अवगत कराया जाएगा। प्रेस वार्ता का संचालन जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने किया प्रेस वार्ता में उपस्थित कांग्रेस जनों में सर्वश्री आदित्य तिवारी प्रेम शंकर शर्मा विपुल पाठक महेश चौबे शैलेन्द्र चौधरी अशोक निषाद गौरांग अग्रवाल टिंकू धनगर सुरेश शर्मा अप्रतिम सक्सेना संदीप चौधरी रमेश कश्यप आशीष अग्रवाल रवि वाल्मीकि सहित आदि कांग्रेस उपस्थित थे।

Also Watch 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर