वृंदावन- बांके बिहारी मंदिर मार्ग हादसे के बाद हरकत में आया नगर निगम, 47 जर्जर मकानों पर नोटिस चस्पा

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। वृंदावन 10 जून 2026

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर हाल ही में हुए हादसे के बाद नगर निगम प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की टीम ने क्षेत्र का व्यापक सर्वेक्षण किया और 47 जर्जर एवं खतरनाक मकानों की पहचान की।

सहायक अभियंता अरुण कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान चिन्हित मकानों पर लाल नोटिस चस्पा किए गए हैं। भवन स्वामियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 15 दिनों के भीतर अपने मकानों के खतरनाक छज्जे और जर्जर हिस्सों को स्वयं हटवा लें।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर निगम स्वयं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा, जिसका पूरा खर्च संबंधित भवन स्वामियों से वसूला जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर