सड़क दुर्घटना में पत्रकार की भतीजी समेत दो की मौत, एक गंभीर

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा। 16 अगस्त 2026

थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में रविवार को तेज गति एवं लापरवाही से चलाए जा रहे डंपर की चपेट में आने से पत्रकार इरफान अली सैफी की छह वर्षीय भतीजी आयरा समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, तेज गति से आ रहे डंपर ने सड़क पर जा रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में प्रशांत (20 वर्ष), निवासी श्रीजी विहार, औरंगाबाद, थाना सदर बाजार, मथुरा तथा आयरा (6 वर्ष), पुत्र इमरान की मौत हो गई। बताया गया है कि प्रशांत का आर्मी में चयन हुआ था और वह फिलहाल चयन प्रक्रिया में था।
हादसे में आयरा की मां गीता देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने डंपर और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकार इरफान अली सैफी के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने थाना सदर बाजार पुलिस से आरोपी डंपर चालक के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि चालक की तेज गति और लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर