मथुरा- डेढ़ करोड़ की लागत से तैयार हुआ नगर निगम का नया सदन, 100 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 14 अप्रैल 2026

मथुरा-वृंदावन नगर निगम को एक नया और आधुनिक सदन मिल गया है, जिसका निर्माण भूतेश्वर स्थित जोनल कार्यालय परिसर में पूरा हो चुका है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए व्यवस्थित बैठक स्थल के रूप में विकसित किया गया है।

इस नए सदन में नगर निगम के सभी 70 वार्डों के पार्षदों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं महापौर, नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों सहित कुल 100 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता रखी गई है, जिससे बोर्ड मीटिंग और नीतिगत चर्चाएं अब अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी।

निर्माण कार्य नगर निगम के निर्माण विभाग की निगरानी में पूरा कराया गया है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं और तकनीकी संसाधनों का विशेष ध्यान रखा गया। अधिकारियों का मानना है कि इस भवन के उपयोग से बैठकों में पारदर्शिता बढ़ेगी और कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी।

इस सदन में कल पहली बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर