श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के सानिध्य में आगामी 7 जून को दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा (राजू चौहान) देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर धार्मिक और सांस्कृतिक विमर्श का केंद्र बनने जा रही है। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के सानिध्य में आगामी 7 जून 2026 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में संत, महात्मा, महामंडलेश्वर और धर्माचार्य शामिल होंगे। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के पदाधिकारियों के अनुसार धर्म संसद में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ 16 देशों से संत-महात्माओं के आने की संभावना है। आयोजन में प्रमुख रूप से पूज्य गोविंद गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, महंत नारायण गिरी जी महाराज, श्रीमद् जगद्गुरु राजेंद्र दास जी महाराज सहित अनेक धर्माचार्य एवं संत समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
न्यास के पदाधिकारियों का कहना है कि इस धर्म संसद का मुख्य उद्देश्य श्री कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषयों पर संत समाज और श्रद्धालुओं को एक मंच पर लाना है। इसके साथ ही मथुरा को धर्म नगरी घोषित करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
धर्म संसद को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजकों का दावा है कि देशभर से हजारों श्रद्धालु और संत इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं विदेशों से भी कई धार्मिक प्रतिनिधियों के आने की संभावना जताई जा रही है, जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्राप्त करेगा।श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने आम जनता से भी इस धर्म संसद में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। पदाधिकारियों का कहना है कि यह केवल संत समाज का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और श्रीकृष्ण भक्तों की भावनाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है।
7 जून को तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद पर देशभर के श्रद्धालुओं और संत समाज की नजरें टिकी हैं। अब देखना होगा कि इस मंच से उठने वाले प्रस्ताव और संदेश भविष्य में किस दिशा में आगे बढ़ते हैं। 

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में रूप सिंह नगर मुख्य संरक्षक, दिनेश शर्मा फलाहारी महाराज, सोनिया ठाकुर मुख्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गुंजन शर्मा ने जानकारी दी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर