मथुरा-वृन्दावन की यातायात व्यवस्था की समीक्षा

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 01 जून 2026/ गीता शोध संस्थान वृन्दावन के परिसर में स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में मथुरा एवं वृन्दावन में यातायात व्यवस्था की समीक्षा एवं सुधार हेतु उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री शैलजा कांत मिश्र जी, अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुवेंद्र कुमार भगत जी, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी की उपस्थिति में बैठक हुई संपन्न।
          बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता जी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधावल्लभ, एस0पी0 सिटी राजीव कुमार सिंह जी, एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एस0पी0 राजेश कुमार तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सी0पी0 पाठक, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन श्री राजकुमार चौधरी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
             बैठक में वृन्दावन एवं मथुरा की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर गहनता से चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री शैलजा कांत मिश्र जी ने निर्देश दिये कि वृन्दावन हेतु 04 टीम बनाए, जिसमें पुलिस, मथुरा वृन्दावन नगर निगम, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण, परिवहन विभाग तथा स्थानीय समाजसेवियों को लिया जाए। एक टीम छटीकरा चौराहा से रमण रेती चौकी, दूसरी टीम रमण रेती चौकी से जुगल घाट, तीसरी टीम रमण रेती चौकी से केशी घाट तथा चौथी टीम परिक्रमा मार्ग के अन्य स्थानों पर तैनात की जाए। उक्त टीम का एक मात्र कार्य होगा कि वे अपने-अपने दिए रूट पर सुदृढ़ यातायात हेतु निरंतन अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाए, अवैध निर्माण/ कब्जा को हटाए, अनाधिकृत पार्किंग पर कार्यवाही करे, परिक्रमा मार्ग व अन्य स्थानों पर गलत/ अनाधिकृत वाहनों का चालान करे तथा गलत पार्किंग वाले वाहनों को तुरंत हटाएं।
          अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुवेंद्र कुमार भगत जी ने निर्देश दिए टीम द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रतिदिन समीक्षा की जाए, अभियानों की फोटो युक्त रिपोर्ट ली जाए तथा वाहनों के चालान किए जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त कार्य को प्राथमिकता से लेते हेतु तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
            मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी ने निर्देश दिए कि कुछ क्षेत्रों को रेहड़ी/ पटरी/ ठेला आदि से मुक्त करते हुए उन्हें वैंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाए। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय जी ने अवैध/ अनाधिकृत ई- रिक्शा पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश राजपूत को निर्देश दिए कि 5 बार चालान किये गए ई- रिक्शा संचालकों को नोटिस दिया जाए तथा उससे अधिक चालान वाले ई- रिक्शा का पंजीकरण निरस्त करने की कार्यवाही हेतु लिखा जाए। उक्त कार्य हेतु मानकों के अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्यवाही की जाए।
              बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वृन्दावन हेतु बनाए गए 04 टीमों के सुपरविजन हेतु अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन राजकुमार चौधरी तथा क्षेत्राधिकारी सदर पी0पी0 सिंह को निर्देशित किया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर