मथुरा- पति को बचाने दौड़ी पत्नी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सनसनी

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 01 जून 2026

जिले के यमुना पार क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच पर भी सवाल उठने लगे हैं। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि पूरी घटना को ट्रेन हादसे या आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

जानकारी के अनुसार मामला थाना यमुनापार क्षेत्र के शिवनगर स्थित हरुआ फाटक के पास का बताया जा रहा है। मृतका की पहचान निशु के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि निशु का पति विक्रम शराब का आदी था और शादी के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करता था।

मृतका के भाई दीपक कुमार ने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन विक्रम ने पहले आत्महत्या का नाटक किया और इसके बाद रेलवे फाटक की ओर भाग निकला। आरोप है कि जब निशु उसे बचाने के लिए पीछे गई तो विक्रम ने निशु को तेज रफ्तार ट्रेन के सामने धक्का दे दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने पुलिस की शुरुआती कार्यवाही पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले विक्रम द्वारा निशु से मारपीट की गई थी जिसकी शिकायत उसने लक्ष्मीनगर पुलिस चौकी में कराई थी परंतु पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और मृतका के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं इस मामले में विक्रम के चाचा का अलग बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा घरेलू कलेश के चलते रेलवे ट्रैक आत्महत्या करने गया था, निशु उसे बचाने गई थी जहाँ बदकिस्मती से हादसे में उसकी मौत हो गई।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर