मथुरा- डीजल भरवाकर फरार हुई बिना नंबर प्लेट की थार, CCTV में कैद

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 02 जून 2026

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित धनगर फिलिंग स्टेशन पर रविवार रात डीजल भरवाने के बाद भुगतान किए बिना फरार हुई एक काले रंग की थार का मामला सामने आया है। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने मामले से पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारी को अवगत कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के मार्गों और चौराहों पर लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 9:45 बजे कई युवकों से सवार एक काले रंग की थार धनगर फिलिंग स्टेशन पर पहुंची। वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। युवकों ने वाहन में पूरा डीजल भरवाया। टंकी भरने के बाद जैसे ही सेल्समैन भुगतान लेने के लिए आगे बढ़ा, चालक ने अचानक थार को तेज गति से दौड़ा दिया और मौके से फरार हो गया।

टना के बाद कर्मचारी ने वाहन का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही क्षणों में थार आंखों से ओझल हो गई। अचानक हुई इस घटना से पंप कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच में पूरी वारदात स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

पुलिस के अनुसार, उपलब्ध फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पहचान होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर