जनपद में चार स्थानों पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही

Subscribe






Share




  • National News

श्री श्लोक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज दिनाँक 07.07.2026 को डीजी सर के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, जैसा विदित है कि साइबर क्राइम से काफी लोग प्रभावित होते हैं, जिसके क्रम में जो हॉटस्पॉट्स हैं, उन्हें चिन्हित करके वहां पे हमारी टीमें अभी छापेमारी कर रही है और कई लोगों को इसमें अभी पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है क्योंकि यह कार्यवाही अभी प्रचलित है और सुबह 5:00 बजे से ही टीमें रेड कर रही है जो सभी साइबर हॉटस्पॉट्स हैं और वहां से जो कुछ भी साक्ष्य मिल रहे हैं जैसे मोबाइल फोन इत्यादि उसको एकत्र किया जा रहा है और ये पूरा ऑपरेशन अभी कुछ देर और चलेगा और जो भी इसमें साइबर अपराधी पकड़े जा रहे हैं उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी । पुलिस टीम अभी चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गई हुई हैं और उसमें भी अलग-अलग गांव हैं जो चिन्हित किए हुए हैं, उन पर कार्यवाही चल रही है। जितने भी लोग इसमें पूछताछ हेतु और गिरफ्तारी हेतु लाए जाएंगे, उनकी सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। इस ऑपरेशन के दौरान ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही अन्य तकनीकी साधनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर