आर्मी की तैयारी कर रहे नौ युवाओं को बेकाबू कार ने रौंदा 

Subscribe






Share




  • National News

आर्मी की तैयारी कर रहे नौ युवाओं को बेकाबू कार ने रौंदा 

मगोर्रा मथुरा (मनीष शर्मा)

थाना मगोर्रा क्षेत्र से एक बड़ी ही दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें आर्मी की तैयारी कर रहे नौ युवाओं को एक बेकाबू कार ने रनिंग के दौरान रौंद दिया। मंगलवार सुबह 5 बजे गाँव बछ गाँव के बच्चों के साथ बहुत बड़ा हादसा हुआ है। सुबह सुबह आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवा सड़क पर दौड़ का अभ्यास करने गए थे। तभी सौंख गोवर्धन मार्ग पर बेकाबू स्थिति में दौड़ती आ रही एक KIA कार HR50J1973 नंबर ने सभी युवाओं को कुचल दिया जिसमे 7 बच्चों को गंभीर चोट आई हैं। जिनमें से 4 बच्चे kM हॉस्पिटल पाली में भर्ती है और 3 बच्चों को भरतपुर रेफर कर दिया गया जिनमें एक बच्चे की गर्दन की हड्डी टूटी बता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए km अस्पताल भिजवाया। जहां से चार लोगों को गंभीर स्थिति देखते हुए भरतपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच में जारी है। घटना के बारे में मगोर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे 9 युवाओं को एक बेकाबू कर के द्वारा टक्कर मारी गई है जिसमें 7 लोगों की हालत गंभीर थी जिनमें से तीन व्यक्ति के एम मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे हैं बाकी चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए राजस्थान के भरतपुर में इलाज के लिए रेफर किया गया है। उनके परिजनों द्वारा अपने स्तर से इलाज कराया जा रहा है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर