नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें और समाज को एक नयी दिशा दें - पीएम

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा आज 2 अगस्त 2026 को
नशा मुक्ति फाॅर विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसए महाविद्यालय, मथुरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण माई भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक युवाओं को सुनाया गया।
प्रधानमंत्री ने युवाओं का आवाह्न किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें और समाज को भी एक नयी दिशा दें ताकि हम स्वस्थ युवाओं की सहभागिता के साथ विकसित भारत संकल्प को साकार कर सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि युवा इस सामाजिक बुराई से दूर रहेंगे तो देश सम्पूर्ण रुप शक्तिशाली बनकर उभरेगा। इस अवसर पर प्रोफेसर ललित मोहन शर्मा, प्राचार्य,  बीएसए ( PG) कॉलेज, डॉ अशोक कुमार कौशिक, जिला नोडल अधिकारी, एनएसएस, डॉ नवीन कुमार अग्रवाल, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस के आर (पीजी) कॉलेज, डॉ चंचल शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस, बीएसए कॉलेज सहित माई भारत के सभी वालिंटियर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याम बाबू शुक्ल ने किया। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार जिला युवा अधिकारी, माय भारत केन्द्र, मथुरा ने किया। कार्यक्रम में डॉ रवीश शर्मा, डॉ  बीके गोस्वामी, पवन चौधरी एवं रमन चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर