बस से साढ़े छह सौ ग्राम सोना चुराने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 02.08.2026

थाना हाईवे पुलिस, एस0ओ0जी0 व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में 24.07.2026 को गोवर्धन चौराहे के समीप बस में सवार एजेन्ट से सोना/पीली धातु के बैग की चोरी करने वाले 4 अभियुक्तगण को शत-प्रतिशत माल 650 ग्राम सोना/पीली धातु व घटना में प्रयुक्त वाहनों सहित गिरफ्तार किया गया है। 

एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार थाना हाईवे पुलिस, एस0ओ0जी0 व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 02.08.2026 को समय 14.30 बजे बाकलपुर बम्बा थाना हाईवे जनपद मथुरा से थाना हाईवे पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0731/2026 धारा 305/317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.अभिषेक पुत्र ब्रजकिशोर निवासी पुराहरलाल थाना बसोनी जिला आगरा उम्र करीब 24 वर्ष 2.सन्दीप सिंह पुत्र सतेन्द्र निवासी ग्राम श्यामपुर खुर्द थाना दिमनी जिला मुरेना मध्यप्रदेश उम्र करीब 23 वर्ष 3.विष्णु सिंह पुत्र ब्रजकिशोर निवासी पुराहरलाल थाना बसोनी जिला आगरा उम्र करीब 24 वर्ष 4.उपेन्द्र सिंह पुत्र रामअवतार निवासी रतनपुर भूमा थाना बसेडी जिला धोलपुर, राजस्थान उम्र करीब 39 वर्ष को चोरी गये माल 650 ग्राम सोना / पीली धातू को बैग सहित गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल रजि0नं0 UP 80 HM 2187 एवं ओरा कार सफेद रंग रजिस्ट्रेशन संख्या RJ 14 TH 0318 सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी  कर अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की  जा रही है। 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर