मथुरा- पत्नी की गला रेतकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी पति फरार

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 27 मई 2026

मथुरा के मकरंदगढ़ी गांव में सोमवार देर रात एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। मामला नौहझील थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की चाकू से हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान 33 वर्षीय भावना के रूप में हुई है। बताया गया कि उसका पति उमेश नशे का आदी था और सोमवार शाम दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देर रात परिवार के अन्य सदस्यों के सो जाने के बाद आरोपी ने पत्नी के गले पर कई वार कर दिए।

मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही संदीप सिंह, जगदम्बा सिंह और उपनिरीक्षक अशेष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता ने आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और नशे की लत हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर