रजिस्ट्री कार्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा समेत उत्तर प्रदेश के कुछेक रजिस्ट्री कार्यालयों में आज से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और मुंशियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है, जिनके अनुसार सरकार रजिस्ट्री कार्य प्राइवेट कंपनी को ठेके पर देने जा रही है, जिससे प्रदेश में निबंधन कार्य में लगे लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
मथुरा सदर रजिस्ट्री कार्यालय में आज से हड़ताल पर बैठे कातिबों और मुंशियों का कहना है कि अपने हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। 
मथुरा में प्रथम और द्वितीय उप निबंधक कार्यालय में आज हड़ताल रहने से सरकार को करीब 2 करोड़ रुपए के राजस्व की हानि होने का अनुमान है।
वहीं मथुरा सदर निबंधक कार्यालय की उप निबंधक द्वितीय श्वेता सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक निबंधन की ओर से जारी आदेश के बाद आवास विकास और विकास प्राधिकरण आदि सरकारी विभागों के प्रथम आवंटियों के बैनामे उन संस्थाओं के कार्यालयों से ही हो जाया करेंगे।‍ अन्य सामान्य जनों से आदेश का कोई लेना-देना नहीं है।
इस मध्य दस्तावेज लेखक प्रबंधन समिति ने महा निरीक्षक निबंधक का आदेश समक्ष रख दिया है, जिसमें अधिकृत संस्थाओं के माध्यम से अनुमोदित योजनाओं के दस्तावेजों के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर