अनुबंधित बस ओवरटेक करने के प्रयास में डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, 2 की मौत

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। थाना फरह क्षेत्रान्तर्गत टोल से पहले गोवर्धन से आगरा जा रही रोडवेज की एक अनुबंधित बस ओवरटेक करने के प्रयास में डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस दुर्घटना में कुल 15 लोग घायल हुए जिनमें से 02  की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें से 01 लड़की है जो कि मगोर्रा थाना क्षेत्र मथुरा की रहने वाली है और 01 महिला आमलखेड़ा आगरा की रहने वाली है। दोनों की बॉडी को अग्रिम विधिक कारवाई हेतु पोस्टमार्टम हेतु भेजकर आगे की कारवाई करवाई जा रही है और शेष जो चोटिल हैं सभी का उपचार कराया जा रहा है। 10 लोग के करीब इसमें चोटिल हुए थे। इनकी स्थिति वर्तमान में अभी मेरे और डीएम साहब के द्वारा यहां आकर हॉस्पिटल में भी चेक किया गया। सभी की स्थिति स्थिर है। बेहतर से बेहतर इलाज इनका करवाया जा रहा है ।

श्लोक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा।

घायलों में से 02 की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में पुलिस द्वारा फरार चालक की तलाश की जा रही है और यात्रियों तथा घायलों से पूछताछ कर घटना के मुख्य कारणों की सटीक जानकारी जुटाई जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर