पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया को अकादमी सम्मान

Subscribe






Share




पद्मश्री भाटिया को अकादमी सम्मान
मथुरा। ब्रज लोक संस्कृति- ब्रज लोक साहित्य के 91 वर्षीय वयोवृद्ध विद्वान शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के शीर्षस्थ अकादमी सम्मान से सम्मानित किया गया है।
    लखनऊ के जन भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित समारोह का शुभारम्भ करते हुए प्रदेश के उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कवि साहित्यकार, संगीतज्ञ, चित्रकार किसी एक प्रदेश की संस्कृति भाषा तथा संसार के किसी एक स्थान की निधि ना होकर सार्वभौमिक निधि हैं।
     उन्होंने कहा कि कालिदास, तुलसीदास, सूरदास किसी स्थान विशेष की निधि न होकर साहित्य संस्कृति की अमूल्य निधि हैं, इतिहास हैं।
    प्रदेश के संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक सीमित प्रदेश न होकर विभिन्न साहित्यक - संस्कृतियों का वह प्रदेश है जिसमें विभिन्न साहित्य- संस्कृतियां का समावेश है और इस दृष्टि से आज का आयोजन सराहनीय है जिसमें अनेक भाषा तथा संस्कृति की विभूतियां उपस्थित हैं। 
समारोह के अन्त में  अकादमी के निर्देशक शोभित कुमार नाहर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

 (मोहन स्वरूप भाटिया )                                                                                            06 jun 2026                           
    [पद्मश्री सम्मानित]

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर