डीएम ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 17 अगस्त 2026/ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई संपन्न। बैठक में ओ0पी0डी0, आई0पी0डी0, अल्ट्रासाउण्ड, एक्स-रे, पैथोलोजी, जननी सुरक्षा योजना/भुगतान, एफ0आर0यू0, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(आर0बी0एस0के0), परिवार नियोजन, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के संचालन, एम्बुलेंस 108, नेशनल एम्बुलेंस सेवा 102, पी0पी0पी0 परियोजना, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, नियमित टीकाकरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पी0सी0पी0एन0डी0टी0, आदि योजनाओ के प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
         बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधावल्लभ को निर्देश दिए कि अवैध/ अनाधिकृत अस्पतालों तथा झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी चिकित्साधिकारी ससमय अस्पताल में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मरीजों को तत्काल उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
            जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी कमेटी को निर्देश दिए कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने हेतु नियमित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की चेकिंग करना सुनिश्चित करें तथा अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराए। जिलाधिकारी ने सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों को निर्देश दिए कि परिसर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियमित निरीक्षण करे।
            अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के बैठने हेतु कुर्सी व बेंच, पीने हेतु पेयजल (आर0ओ0 जल एवं ठंडा जल), गर्मियों में पंखे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। चिकित्सीय उपकरणों एवं आवश्यक दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी/सीएचसी) में उपचार व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से अन्यत्र न भटकना पड़े।
          बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के संबंध में जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन सहित जनपद की समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य इकाइयों में लाभार्थियों को देय भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
           जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान और नियमित टीकाकरण में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
             जिलाधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की समुचित देखभाल तथा नवजात शिशुओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने महिलाओं को संस्थागत प्रसव हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए
          बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ओपीडी की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आमजन को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों का ससमय आयुष्मान कार्ड बनाया जाए।
            उन्होंने आभा आईडी जनरेट करने तथा 108 और 112 एंबुलेंस सेवाओं को निर्धारित समय में मरीज तक पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में मरीज उपचार से वंचित नहीं होना चाहिए। बैठक में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने एवं टीकाकरण से संबंधित समस्त रिकॉर्ड ऑनलाइन अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य हेतु गर्भवती महिलाओं की समुचित देखभाल, नवजात शिशुओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने टीबी जांच को बढ़ावा देने एवं मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्कता बरतने तथा समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 
         बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधावल्लभ, सीएमएस जिला अस्पताल नीरज अग्रवाल सहित समस्त ए0सी0एम0ओ0 एवं एम0ओ0आई0सी0 उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर