बाटी में हुई महिला की हत्या और लूट का खुलासा, अभियुक्त सहयोगी माता-पिता के साथ गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 03.08.2026  

थाना जैत पुलिस एवं सर्विलांस टीम मथुरा की संयुक्त कार्यवाही में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या सहित लूट की घटना करने वाला 01 हत्यारा/लुटेरा पुलिस मुठभेड में घायल, उसके 02 सहयोगी ( अभियुक्त + अभियुक्ता ) भी आला कत्ल व लूटी हुई सम्पत्ति सहित गिरफ्तार किये गये।

थाना जैत पुलिस एवं सर्विलांस टीम मथुरा की संयुक्त कार्यवाही से दिनांक 02.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना जैत जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 518/2026 धारा 103(1), 309 (6), 333 बी0एन0एस0 थाना जैत से सबंधित अभियुक्त आज फिर बाटी से मघेरा रोड की तरफ कहीं जाने की फिराक में है उक्त सूचना पर थाना जैंत पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई तो बदमाश द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई जिसमें पुलिस द्वारा बचाव में की गई फायरिंग में अभियुक्त विष्णु पुत्र हरप्रसाद निवासी बाटी थाना जैत मथुरा उम्र 24 वर्ष के दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसको प्राथमिक उपचार हेतु सौ-शैय्या संयुक्त अस्पताल वृन्दावन मथुरा भेजा गया है। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
घटना का संक्षिप्त विवरण:- थाना जैत क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 27/28.07.2026 की रात्रि में ग्राम बाटी में महिला की गला काटकर हत्या/लूट की गंभीर घटना में प्रकाश में आया गांव का ही अभियुक्त विष्णु उर्फ लुक्का पुत्र हरप्रसाद निवासी बाटी थाना जैत मथुरा आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है, जिसका लंबा आपराधिक इतिहास है। वर्ष 2024 में नाबालिग लडकी के साथ गैंग रेप जैसी जघन्य घटना कारित कर चुका है। मौहल्ले की ही मृतका जो स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गरीब महिलाओं को लोन दिलाने का कार्य करती थी और उसके पति अलीगढ में प्राईवेट चौकीदारी का कार्य करते हैं। अभियुक्त की आपराधिक प्रवृति होने के कारण इसने मृतका के पास महिलाओं को लोन दिलाने के लिए एकत्र रुपयों को लूट/चोरी करने की योजना बनायी और दिनांक 27.07.2026 को महिला के दोनों बेटे व पति मथुरा से बाहर थे रात्रि में मृतका की मित्र अपने घर चली गयी गयी तो विष्णु उर्फ लुक्का ने योजना बनायी की आज अच्छा मौका है, रात्रि में बरसात होने के कारण पडोस की छतों पर सो रहे सभी ग्राम वासी अपने घरों में अंदर जाकर सो गये अभियुक्त द्वारा मौका देखकर महिला के घर में दाखिल हो गया और चोरी के उद्देश्य से सामान ढूंढकर इकट्ठा करना शुरू कर दिया तभी आहट से महिला (मृतका उपरोक्त) की आंख खुल गयी तो अभियुक्त ने उस महिला का मुंह बंद कर, दबोचकर हाथ में लिये हुये चाकू से अनगिनत वार कर गला काटकर हत्या कर दी और महिला के पहने हुये जेवरात कुंडल, बाली आदि लूट लिये और उसके बाद महिला के चेहरे पर तकिया रखकर पूरे घर में चोरी की जिसमें श्यामजी का सफेद धातू का लॉकेट और नकदी भी लूट ली और उसके बाद छत के रास्ते अपने घर पहुंच गया। घर की छत पर उसके माता-पिता देखने के लिए खडे थे कि कोई पड़ोसी तो नहीं जाग रहा है और आला कत्ल चाकू विष्णु उर्फ लुक्का उपरोक्त की मां ने छुपा दिया और लूटी हुयी नगदी व जेवरात उसके पिता हरप्रसाद ने ले जाकर छुपा दिये। अभियुक्त विष्णु उर्फ लुक्का हत्या के दौरान पहने कपड़ों लहू-लुहान टीशर्ट व कैपरी को सबूत छिपाने के लिए धो दिया। पुलिस कार्यवाही एवं घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों से घटनास्थल पर अभियुक्त की मौजूदगी व घटना कारित करने के साक्ष्य प्राप्त हुये जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण द्वारा साक्ष्य मिटाने व छुपाने का प्रयास किया जाने लगा और जब अभियुक्तगण लूटी हुयी सम्पत्ति एवं घटना के समय के रक्तरंजित कपड़ों को छिपाने के लिए जंगल में जा रहे थे तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण का घेराव किया गया। अभियुक्त विष्णु उर्फ लुक्का उपरोक्त ने पुलिस पार्टी पर बार-बार फायर किया, जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त विष्ण उर्फ लुक्का उपरोक्त दोनों पैंरो से घायल हो गया और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पूछताछ से अभियुक्त द्वारा घटना कारित करने की पूरी जानकारी दी  गई व आला कत्ल व रक्त-रंजित कपडे बरामद किये गये। लूटी हुयी सम्पत्ति सहअभियुक्ता व अभियुक्त हरप्रसाद से बरामद हुये हैं। पुलिस द्वारा वादी से कार्यवाही शिनाख्त करायी गयी तो वादी व उसके पुत्र ने मृतका के आभूषण व श्यामजी के लॉकेट की पहचान कर बहुत दु:खी होते हुये बताया कि साहब ये मृतका के ही आभूषण हैं। 

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता:-
1.विष्णु उर्फ लुक्का पुत्र हरप्रसाद निवासी बाटी थाना जैत जिला मथुरा (घायल) । 
2.हरप्रसाद पुत्र चन्नी नि0 ग्राम बाटी थाना जैत जनपद मथुरा उम्र करीब- 62 वर्ष ।  
3.01 महिला अभियुक्ता ।  

अभियुक्तगण उपरोक्त की  गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-
स्थान- ग्राम बाटी से मघेरा जाने वाले रास्ते से लिंक कच्चे रास्ते पर, दिनांक 03.08.2026 व समय  00:05 बजे ।

अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामदगी का विवरण -
1.एक तमंचा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर । 
2.आल्हा कत्ल चाकू   । 
3.मृतक महिला की एक जोड़ी पायल (सफेद धातु) ।  
4.एक जोड़ी कानों के कुंडल (पीली धातु) । 
5.एक जोड़ी कानों की बाली (पीली धातु) । 
6.एक श्यामजी का लाकेट (सफेद धातु) । 
7.एक नाक की बाली/लौंग (पीली धातु) । 
8.13500/- रुपये नगद ।  

अभियुक्त विष्णु उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 142/2024 धारा 376 D(A), 323,504,506 IPC,5G/6 लैंगिक अपराध थाना जैत मथुरा ।
2.मु0अ0सं0 411/2026 धारा 60 आवकारी अधिनियम थाना जैत मथुरा ।
3.मु0अ0सं0 518/2026 धारा 103 (1),309(6),333/317(2)  BNS थाना जैत मथुरा ।
4.मु0अ0सं0 530/2026 धारा 109 (1) BNS व 5/25/27 आर्मस एक्ट थाना जैत मथुरा । 

अभियुक्त हरप्रसाद व अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 518/2026 धारा 238/317(5)  BNS थाना जैत मथुरा।

अभियुक्तगण  उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-
1-थानाध्यक्ष सोनू कुमार थाना जैत जनपद मथुरा । 
2.व0उ0नि0 सुधीर राठी थाना जैत मथुरा । 
3.उ0नि0 विकास शर्मा सर्विलांस प्रभारी मथुरा मय टीम । 
4.उ0नि0 श्री अंकित कुमार थाना जैत जनपद मथुरा  । 
5.उ0नि0 श्री निशांत पायल थाना जैत जनपद मथुरा । 
6.उ0नि0 श्री अभिनेन्द्र राजपूत थाना जैत जनपद मथुरा । 
7.उ0नि0 श्री उत्तम भड़ाना थाना जैत जनपद मथुरा । 
8.उ0नि0 श्री प्रशांत शर्मा थाना जैत मथुरा । 
9.उ0नि0 सन्दीप कुमार थाना जैत मथुरा । 
10.उ0नि0 अंकुश चौधरी थाना जैत मथुरा । 
11.उ0नि0 सन्दीप राणा थाना जैत मथुरा । 
12.म0उ0नि0 प्रिया सिवाच थाना जैत मथुरा ।  
13.म0उ0नि0 काजल भारद्वाज थाना जैत मथुरा । 
14.है0कानि0 230 दिनेश कुमार थाना जैत मथुरा  । 
15.है0का0 परवेन्द्र सर्विलांस सैल जनपद मथुरा । 
16.है0 का0 सुमित सर्विलांस सैल जनपद मथुरा । 
17.है0का0 777 अंकित कौशिक थाना जैत जनपद मथुरा । 
18.है0का0 39 रजनीश थाना जैत मथुरा । 
19.है0कानि0 1482 विश्वेन्द्र थाना जैत मथुरा । 
20.है0का0 1657 विकास गौतम थाना जनपद मथुरा ।  
21.का0 पीयूष कुमार सर्विलांस सैल जनपद मथुरा । 
22.का0 1194 रोहित कुमार थाना जैत मथुरा  । 
23.का0 515  पीताम्बर थाना जैत जनपद मथुरा । 
24.का0 3073  पुष्पेन्द्र कुमार थाना जैत जनपद मथुरा । 
25.म0का0 गुडिया थाना जैत मथुरा ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर