सुगंधित शीतल जल से महक उठा श्री दीर्घ विष्णु मंदिर

Subscribe






Share




  • Darshan

मथुरा। सुगंधित शीतल जल से महक उठा श्री दीर्घ विष्णु मंदिर प्रांगण
पुरुषोत्तम माह के अंतर्गत आज मनाया गया जलयात्रा स्नान महोत्सव
उत्तर भारत के प्रमुख मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में पुरूषोत्तम माह महोत्सव के अंतर्गत आज श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी का सुगंधित शीतल औषधि युक्त जल से अभिषेक कर जलयात्रा स्नान महोत्सव मनाया गया।
पुरुषोत्तम माह महोत्सव की श्रृंखला में आज मंगला आरती पश्चात् भगवान श्री दीर्घ विष्णु एवं पद्मालयी महालक्ष्मी का वैदिक मंत्रोच्चारण की मधुर ध्वनियों के मध्य शीतल औषधि युक्त सुगंधित जल से जलाभिषेक किया गया।
श्री दीर्घ विष्णु मंदिर के सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी के अनुसार ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी से ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के लिए, ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को ठाकुर जी का ज्येष्ठाभिषेक महोत्सव मनाया जाता है जिसे जलयात्रा स्नान महोत्सव भी कहा जाता है।
इस महोत्सव के अंतर्गत एक दिन पूर्व माटी के कलशो में सुगंधित इत्र औषधि एवं केसर कपूर से युक्त जल तैयार किया जाता है, दूसरे दिन प्रातःकाल चांदी, तांबे और पीतल के कलशो में भर कर ठाकुर जी का जलाभिषेक किया जाता है।
जलाभिषेक उपरांत ठाकुर जी को हल्के आसमानी रंग की पोशाक धारण कराईं गई, ठाकुर जी को रत्न जड़ित आभूषणों से सुसज्जित कर सुगंधित पुष्प मालाओं से श्रृंगार किया गया, ठाकुर जी के मस्तक पर शीतल केसर कपूर युक्त चन्दन लगाएं गए।
जलाभिषेक के मध्य मंदिर प्रांगण श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर पवन चतुर्वेदी ब्रिज बिहार, विजय चतुर्वेदी ब्रज बिहार, सुधीर चौधरी, श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के रामदास चतुर्वेदी बालकृष्ण चतुर्वेदी , लालकृष्ण चतुर्वेदी,पीयूष चतुर्वेदी, समर्थ चतुर्वेदी, दीपक चतुर्वेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर