अधिक मास को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 31 मई 2026/ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने पावन अधिकमास के अवसर पर ब्रज 84 कोस परिक्रमा, वृंदावन परिक्रमा, गोवर्धन परिक्रमा, बरसाना परिक्रमा, मथुरा परिक्रमा आदि के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। पावन अधिकमास दिनांक 15 जून 2026 तक रहेगा। उक्त पर्व के अवसर पर लाखों/करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा ब्रज 84 कोस परिक्रमा लगाई जाती है।
           जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों की सुविधाओं हेतु ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, शेड, साफ-सफाई, भोजन, भंडारा, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्रमुख पड़ाव स्थलों, मुख्य मार्गों/ सड़कों आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
            जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अवगत कराया है कि अधिकमास के दृष्टिगत जनपद को सुपर जोन में विभाजित किया गया है। गोवर्धन परिक्रमा हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, बरसाना परिक्रमा हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, वृन्दावन परिक्रमा हेतु अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, गोकुल/ बलदेव/ मांट क्षेत्र हेतु अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य, शहरीय (मथुरा क्षेत्र) हेतु नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा तथा अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को लगाया गया है। उक्त अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं को सुदृढ़ व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।
             जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंधी-तूफान एवं वर्षा के दृष्टिगत हुए सभी फॉल्ट को सही कराते हुए ब्रज 84 कोस परिक्रमा पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी तैनात मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि पेयजल एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत आदि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण परिक्रमा मार्ग पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करते रहे। मोबाइल टॉयलेट / स्थाई टॉयलेट की व्यवस्था की जाए तथा दिशा सूचक चिन्ह लगाए जाए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा शिविर/कैंप पर चिकित्सकों व स्टाफ की उपलब्धता तथा 24x7 एम्बुलेंस की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
         जिलाधिकारी ने एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र प्रकाश को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के दृष्टिगत सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, बैरियर, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन व पर्याप्त पुलिस बल की तैनात इसी प्रकार बरकरार रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से गस्त करते रहे। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा सोशल मीडिया पर पैनी निगरानी सुनिश्चित करें।
          जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि कूड़े को कूड़ेदान में डाले। उन्होंने भंडारे लगाने वालों से भी अनुरोध किया है कि अपने आस-पास साफ-सफाई सुनिश्चित करें तथा दोना, पत्तल, गिलास, थाली आदि को एकत्रिक करते हुए कूड़ादान में डलवाए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं को परिक्रमा लगाने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
       बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य, एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर