परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा (मनीष शर्मा) परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप

मथुरा परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार और धन उगाही के गंभीर आरोपों ने विभाग की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बरसाना मार्ग पर तैनात चालक और परिचालकों का आरोप है कि उनसे खुलेआम अवैध वसूली की जाती है और पैसा न देने पर उनका उत्पीड़न किया जाता है।

सूत्रों और कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, मथुरा डिपो के एआरएम कार्यालय से जुड़े कुछ कर्मचारियों और कथित दलालों द्वारा चालक-परिचालकों से नियमित रूप से धनराशि की मांग की जाती है। आरोप है कि जो कर्मचारी पैसा देने से इंकार करते हैं, उन्हें मार्ग से हटाने, प्रताड़ित करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई की धमकी दी जाती है।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है वह दिनांक 29-05 2026 को बस संख्या  up78 Jt 5682 के परिचालक ने एआरएम मथुरा पर लगाए गंभीर आरोप।
मामला उस समय और गंभीर हो गया जब 31 मार्च 2026 को बस संख्या 3970, जिसकी एटीएम मशीन संख्या 1176 बताई जा रही है, को अडिंग क्षेत्र में यातायात निरीक्षक दल द्वारा चेक किया गया। आरोप है कि बस में 34 यात्री बिना टिकट पाए गए थे, लेकिन कार्रवाई के दौरान केवल 9 यात्रियों का ही उल्लेख किया गया।
कर्मचारियों का आरोप है कि पूरे मामले में वास्तविक जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया गया और जांच को प्रभावित किया गया।
इसके अलावा, कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि बरसाना मार्ग पर कई परिचालकों से 10-10 हजार रुपये की मांग की गई। जिन कर्मचारियों ने कथित रूप से यह रकम देने से इंकार किया, उन्हें मार्ग से हटा दिया गया और उनका उत्पीड़न किया गया।

यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि बसों का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नहीं कराया जा रहा है तथा धन लेकर नए चालक और परिचालकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

इन आरोपों में परिवहन विभाग के कर्मचारी नवनीत चौधरी और एक गार्ड लवकुश का नाम भी लिया जा रहा है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अब बड़ा सवाल यह है कि यदि ये आरोप सही हैं तो आखिर परिवहन विभाग में यह खेल कब से चल रहा है? क्या विभागीय अधिकारी इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराएंगे? और क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी?
फिलहाल सभी की निगाहें विभागीय जांच और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर