मथुरा- गोवर्धन परिक्रमा के दौरान पूर्व दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 31 मई 2026

गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विजयपाल सिंह के रूप में हुई है, जो हाल ही में दिल्ली पुलिस से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

बताया गया कि 60 वर्षीय विजयपाल सिंह, जो वेस्ट विनोद नगर के निवासी थे, अपने साथियों के साथ धार्मिक यात्रा पर मथुरा आए थे। परिक्रमा मार्ग पर चलते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। साथ मौजूद लोगों ने बिना देर किए उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर गोवर्धन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक गर्मी, थकावट या हृदय संबंधी समस्या को मौत की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों के अनुसार विजयपाल सिंह नियमित रूप से गोवर्धन परिक्रमा करने आते थे और इस बार भी श्रद्धा भाव से दर्शन के लिए पहुंचे थे। घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर