पुरुषोत्तम माह गीता जयंती महोत्सव पर श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों से गुंजायमान हुआ, श्री दीर्घ विष्णु मंदिर प्रांगण

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 27 मई 2026

उत्तर भारत के प्रमुख मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में आज कमला एकादशी महापर्व पर पुरूषोत्तम माह के अंतर्गत मनाएं जा रहे विविध मनोरथों, उत्सवों की श्रेणी में प्रातः काल श्रीमद्भगवद्गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, वैदिक ब्राह्मणों द्वारा  श्रीमद्भगवद्गीता के अठारह अध्यायों का समवेत स्वरों में पाठ किया गया, जिससे सम्पूर्ण मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा।

सांयकाल ठाकुर के लिए विविध प्रकार के आम के भोग लगाएं गए और सुगंधित पुष्पों से ठाकुर जी को सुसज्जित कर आम मनोरथ मनाया गया।

महिला मंडली द्वारा मंगल बधाई गायन किए और भारत वर्ष से प्रतिदिन आ रहे श्रद्धालुओं द्वारा द्वारा मंदिर प्रांगण में निरंतर परिक्रमा लगाई जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर