मथुरा में 65 लाख रुपए से अधिक की चोरी

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा कोतवाली के शीतला पायसा मोहल्ले में चोरी की एक बड़ी वारदात में चोर 65 लाख रुपए से अधिक की चांदी और सोने के आभूषण चुरा कर ले गए।
यह घटना अमित चतुर्वेदी और आशीष चतुर्वेदी के मकान में बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि हुई। छत के रास्ते से आए चोरों ने ऊपर के कमरों में घटना को अंजाम दिया। चोर दोनों भाइयों की अलमारियों में रखी करीब 6 किलो चांदी और 30 तोला सोना चुरा कर ले गए।
कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया है और फिंगर एक्सपर्ट टीम के अलावा डॉग स्क्वॉयड ने भी अपनी कार्यवाही की है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर