डीजी पीएसी आलोक सिंह ने किया जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था का गहन स्थलीय निरीक्षण

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। महानिदेशक, पीएसी आलोक सिंह द्वारा गुरुवार को जनपद मथुरा का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने श्री कृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था का गहन स्थलीय निरीक्षण किया। सुरक्षा में तैनात बल को ब्रीफ करते हुए उन्होंने उच्च स्तरीय सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने के दिशा-निर्देश जारी किए। इसी क्रम में महानिदेशक द्वारा रांची बांगर स्थित पीएसी कैंप का भी दौरा किया गया। उन्होंने वहां मौजूद बैरक, कोत (शस्त्रागार) तथा विशेष सुरक्षा बल (SSF) के बैरकों की स्थिति को देखा। जवानों के रहन-सहन, खान-पान की गुणवत्ता और कैंप की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार व व्यवस्थाओं को और चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर पीएसी व स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर