मथुरा- वृंदावन में AC फटने से पोशाक गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान राख

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 28 मई 2026

वृंदावन की छिपी गली स्थित एक तीन मंजिला भवन में गुरुवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसा एसी की आउटडोर यूनिट फटने से हुआ, जिसके बाद आग तेजी से पूरे गोदाम में फैल गई। करीब 30 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

जानकारी के मुताबिक भवन के मालिक अमित बंसल ने नीचे की मंजिलों पर शोरूम और ऊपरी मंजिल पर पोशाक गोदाम बना रखा था। आग सबसे पहले तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में लगी और वहां रखी पोशाक व पॉलीथिन सामग्री के कारण तेजी से फैलते हुए दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।

संकरी गलियों के कारण दमकल विभाग को राहत कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुट गए। कोई पाइप से पानी डालता नजर आया तो कोई बाल्टियों के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश करता रहा।

करीब ढाई बजे सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति गंभीर होने पर तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियां, मोबाइल बाइक फायर टेंडर और तीन पानी के टैंकर लगाए गए। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी यूनिट फटना बताई जा रही है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर