मथुरा- गोवर्धन परिक्रमा के दौरान दर्दनाक हादसा, चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, एक मौत

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 27 मई 2026

गोवर्धन में सप्तकोसीय परिक्रमा कर रहे दो चचेरे भाई बुधवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार ईको कार की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए आगरा के हायर सेंटर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक फरह थाना क्षेत्र निवासी सत्येंद्र और राहुल बाबा कढेरा सिंह विद्यालय के पास परिक्रमा मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आई एक अनियंत्रित ईको कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उम्मेद सिंह के पुत्र सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर किया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार दोनों युवक गिरिराज जी की परिक्रमा करने आए थे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर