मथुरा- विश्राम घाट के समीप यमुना में शव मिलने से इलाके में सनसनी

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 28 मई 2026

विश्राम घाट के पास गुरुवार को यमुना नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव दिखाई देने के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

मामला शहर कोतवाली पुलिस क्षेत्र का है। बताया गया कि राजा घाट के सामने नदी में लगभग 30 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ नजर आया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। साथ ही आसपास के थानों को सूचना देकर लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड के आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रारंभिक चर्चा में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक गंगा दशहरा के दौरान यमुना स्नान करने आए श्रद्धालुओं में से हो सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार दो दिन पहले पर्व के मौके पर घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी थी और संभव है कि स्नान के दौरान युवक डूब गया हो।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर