श्री बांके बिहारी जी मंदिर के लिए दो और रजिस्ट्रियां हुईं संपन्न

Subscribe






Share




  • National News

श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास हेतु दो (02) और रजिस्ट्री हुई संपन्न।

इस पुनीत कार्य हेतु श्री शरद बिहारी, श्री शशि बाबू गौड़, श्री रवि भूषण गौड़ एवं श्री सुभाष गौड़ पुत्रगण श्री खिलन बिहारी गौड़ द्वारा भूमि की रजिस्ट्री तहसीलदार सदर के माध्यम से ठाकुर श्री बांके बिहारी जी (देवता) के नाम निष्पादित किया गया है।

जंगल कट्टी मोहल्ला के भवन संख्या 265 जे०के०-68 (35 वर्ग मीटर) एवं भवन संख्या 266 जे०के०-119 (168.66 वर्ग मीटर) के स्वामी श्री शरद बिहारी, श्री शशि बाबू गौड़, श्री रवि भूषण गौड़ एवं श्री सुभाष गौड़ पुत्रगण श्री खिलन बिहारी गौड़ की कुल 203.66 वर्ग मीटर भूमि की रजिस्ट्री हुई है।

अब तक कुल 19 बैनामें क्षेत्रफल लगभग 2034.78 वर्ग मी० की रजिस्ट्री की जा चुकी है।

श्रद्धालुओं को सुदृढ़ व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने हेतु ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी कटिबद्ध।

मथुरा 27 मई 2026/ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा की उपस्थिति में श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास/ निर्माण परियोजना के अंतर्गत दो और रजिपस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न हुई है। इस पुनीत कार्य हेतु जंगल कट्टी मोहल्ला के भवन संख्या 265 जे०के०-68 (35 वर्ग मीटर) एवं भवन संख्या 266 जे०के०-119 (168.66 वर्ग मीटर) के स्वामी श्री शरद बिहारी, श्री शशि बाबू गौड़, श्री रवि भूषण गौड़ एवं श्री सुभाष गौड़ पुत्रगण श्री खिलन बिहारी गौड़ द्वारा कुल 203.66 वर्ग मीटर की भूमि की रजिस्ट्री तहसीलदार सदर के माध्यम से ठाकुर श्री बांके बिहारी जी (देवता) के नाम निष्पादित किया गया है। अब तक कुल 19 बैनामें क्षेत्रफल लगभग 2034.78 वर्ग मीटर की रजिस्ट्री की जा चुकी है।
            जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में गठित ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देशों के अनुपालन में लगातार रजिस्ट्री कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनसुविधाओं के विकास क्षेत्र में आने वाले निवासियों को पर्याप्त धनराशि (मुआवजा) दी जा रही है, दुकान के बदले दुकान दी जा रही है, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा सुनरख एवं रुकमणि विहार में फ्लैट दिए जा रहे है तथा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित प्रोजेक्ट में प्लॉट का आवंटन भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।उक्त सभी सुविधाओं के दृष्टिगत भूसंपत्ति स्वामी अपनी रजिस्ट्री के लिए निरंतर आगे आ रहे है। सभी रजिस्ट्री पूर्ण कराने हेतु प्रशासन कटिबद्ध है।
               श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आस पास विभिन्न परिसंपत्ति के स्वामी निरंतर क्रय समिति के संपर्क में है। जनसुविधाओं का विकास ब्रज क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन क्षेत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास/निर्माण हेतु भूमि क्रय की समस्त कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया के अनुरूप की जा रही है। 
         उक्त सभी रजिस्ट्रियां श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास के क्रियान्वयन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
           मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं का विकास/ निर्माण में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित वातावरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और सुगम प्रवेश- निकासी द्वार बनाए जाएंगे, जिससे संकरी गलियों में होने वाली भीड़ का दबाव कम होगा। मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास/निर्माण से धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा तथा अधिकाधिक रोजगार का सृजन होगा।

*हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी में शामिल*
समिति में मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद/ अध्यक्ष अशोक कुमार जी, मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त)/ सदस्य मुकेश मिश्रा जी, मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश मथुरा/ सदस्य श्री विकास कुमार जी, मुंसिफ / सिविल जज मथुरा/ सदस्य, जिला मजिस्ट्रेट / कलेक्टर / सदस्य सचिव चन्द्र प्रकाश सिंह जी, सदस्य/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार जी, नगर आयुक्त मथुरा- वृन्दावन नगर निगम/ सदस्य जग प्रवेश जी, सदस्य/ उपाध्यक्ष मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण लक्ष्मी एन जी, सदस्य/ अधीक्षण पुरातत्वविद् भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा, गोस्वामी राजभोग समूह से शैलेन्द्र गोस्वामी पुत्र श्री ब्रजनाथ गोस्वामी एवं श्रीवर्धन गोस्वामी पुत्र श्री जुगल किशोर गोस्वामी, गोस्वामी शयन भोग समूह से श्री दिनेश कुमार गोस्वामी पुत्र श्री बिहारीलाल गोस्वामी एवं श्री विजय कृष्ण गोस्वामी (बब्बू) पुत्र श्री बाल कृष्ण गोस्वामी शामिल है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर