जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित करें 

Subscribe






Share




  • National News

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न, ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित करें 

मथुरा 27 मई 2026/ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह जी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एक्सप्रेस-वे एवं नेशनल हाईवे पर नियमित दूरी में साइन बोर्ड स्थापित करें जिसमें सावधानी से चलने, मोबाइल का प्रयोग न करें, सीट बेल्ट लगाने, धीमी गति से चले, स्पीड लिमिट का पालन करने आदि हेतु सूचना अंकित हो।
           जिलाधिकारी ने एन०एच०ए०आई० के अधिकारियों को एन०एच० 19 पर स्थित समस्त ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये, जिसपर 15 एम०एम० की पट्टी तथा एल०ई०डी० संकेतक चिन्ह ब्लैक स्पॉट्स पर लगाये जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रंबल स्ट्रिप, रेडियम स्टीकर/ स्ट्रिप, स्पीड टेबल, कैट आई आदि का प्रयोग करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एंबुलेंस, हॉस्पिटल की मैपिंग, कैशलैस चिकित्सा आदि हेतु कार्य सुनिश्चित करे।
             जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गए कि सड़क सुरक्षा के संबंध में अधिक से अधिक आमजनमानस में प्रचार प्रसार के साथ-साथ उनकी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आयोजन किया जाए। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों के वाहनों की फिटनेस समाप्त है, उन स्कूलो को अनिवार्य रूप से फिटनेस कराए तथा पालन न करने वाले के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने ओवरलोडिंग, डग्गेमार वाहनों, अनाधिकृत वाहनों आदि पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल के वाहनों के चालकों की पुलिस वेरीफिकेशन कराने के निर्देश दिए।
       बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रथम राजेश राजपूत, वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वितीय सतेंद्र कुमार, यीड़ा, एन०एच०ए०आई आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर