कोसीकलां में ईद की खुशियां मातम में बदलीं

Subscribe






Share




  • National News

कोसी कलाँ के फालैन गांव में दबंगों का आतंक, ईद की खुशियां मातम में बदलीं

मथुरा (मनीष शर्मा) जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र के फालैन गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ईद की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब गांव के दबंगों ने एक गरीब मजदूर परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस खूनी संघर्ष में 55 वर्षीय नवाब की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई, जब परिवार के ज्यादातर लोग गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ईद की नमाज पढ़ने गए हुए थे। इसी दौरान गांव के ही 25 से 30 दबंग युवक लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ घर में घुस आए और हमला शुरू कर दिया।
पीड़ित परिवार के सदस्य जुबैर खान का आरोप है कि हमलावर दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं, जो कथित तौर पर ओएलएक्स ठगी और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल रहते हैं।
आरोप है कि पूरे हमले को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।
हमलावरों ने पहले घर में मौजूद बच्चों को निशाना बनाया।
जब 55 वर्षीय नवाब बच्चों को बचाने के लिए आगे आए, तो दबंगों ने उनके सिर पर लाठियों से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
गंभीर चोट लगने से नवाब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं, परिवार की एक महिला जब बीच-बचाव करने पहुंची, तो उस पर फरसे से हमला कर दिया गया। हमले में महिला का कान कट गया।
इतना ही नहीं, आरोप है कि हमलावर महिला के कान से सोने की बालियां भी लूट ले गए।
इस हमले में परिवार के कुल 7 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
वहीं पीड़ित परिवार प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है।
परिवार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जल्द गिरफ्तारी की जाए, ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर