संस्कृत भारती के आवासीय प्रबोधन वर्ग का हुआ शुभारंभ

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 06 जून 2026

संस्कृत भाषा को जनसाधारण की भाषा बनाने के उद्देश्य से संस्कृत भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के 05 से 17 जून तक चलने वाले 12 दिवसीय आवासीय प्रबोधन वर्ग का श्री कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्यामंदिर इण्टर कालेज में वैदिक विधि विधान के साथ शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद ब्रजप्रांत अध्यक्ष एवं प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी श्री कन्हैयालाल अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि श्री जसवंत सिंह भदौरिया ग्रुप के चेयरमैन वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ हरिकृष्ण भदौरिया ने संस्कृत भाषा को ज्ञान विज्ञान की भाषा बताते हुए कहा संस्कार और संस्कृति की जननी है संस्कृत भाषा उन्होंने कहा संस्कृत भारती का संस्कृत भाषा को जनसाधारण की भाषा बनाने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृत भारती ब्रजप्रांत न्यास अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल ने की इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र संगठन मंत्री देवेन्द्र पंड्या ने संस्कृत भारती के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण वर्ग की विशेषताओं से अवगत कराया उन्होंने बताया कि 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग उत्तराखंड,मेरठ, व ब्रजप्रांत के प्रशिक्षणार्थीयों के लिए आयोजित किया गया है जिसमें 100 से अधिक प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। यह सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात अपने अपने प्रांतों में संस्कृत भाषा का घर घर प्रचार प्रसार करेंगे।

प्रबोधन वर्ग को व्यवस्थित सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रमुख समाजसेवी ब्रजेश शर्मा को वर्गाधिकारी बनाया गया।
इस अवसर पर संस्कृत भारती ब्रजप्रांत अध्यक्ष श्रीमती तुलसी देवी ने संस्कृत भाषा को सभी भाषाओं की जननी बताया उन्होंने कहा वर्तमान में विश्व के अनेक देशों में संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।ब्रजप्रांत मंत्री डॉ धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल ने अतिथियों का परिचय दिया। संस्कृत भारती मथुरा जनपद अध्यक्ष आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, उपाध्यक्ष आचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी, हरस्वरुप यादव, प्रधानाचार्य विनय सिंह, राजीव पाठक, प्रदीप श्रीवास्तव संपर्क प्रमुख संदीप चौधरी, सुभाष सैनी,राधाकांत,डा जमुना शर्मा, कविता सक्सेना आदि ने अतिथियों को श्रीफल व अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया। ब्रजप्रांत सहमंत्री गौरव गौतम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। 
कार्यक्रम का संचालन संस्कृत भारती विभाग संयोजक श्यामसुंदर शर्मा ने किया।
उद्घाटन समारोह का समापन कल्याणमंत्र के साथ किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर