गोवर्धन की मानसी गंगा में डूब कर किशोर की मौत

Subscribe






Share




  • National News

रिपोर्ट मनीष शर्मा
गोवर्धन, उत्तर प्रदेश

गोवर्धन की पवित्र मानसी गंगा में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार को करौली, राजस्थान से अपने भाई और दोस्तों के साथ दर्शन करने आए 11 वर्षीय किशोर अविनाश की नहाते समय डूबने से जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से अविनाश को मानसी गंगा से बाहर निकालकर तत्काल गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मानसी गंगा में लगातार हादसे होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभाग गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि कई बार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, खतरनाक स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने, पर्याप्त गोताखोर और लाइफगार्ड तैनात करने की मांग की गई, लेकिन अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।
स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि हर हादसे के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन तो देते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते ठोस सुरक्षा इंतजाम किए गए होते, तो कई श्रद्धालुओं की जान बचाई जा सकती थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले एक महीने में मानसी गंगा में करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर