पत्रकार और अधिवक्ता एएन अनु का निधन

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा (राहुल)। अत्यंत परिपक्व और निर्भीक पत्रकारिता की पहचान, 'आज' 'अमर उजाला' एवं 'हिन्दुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता अरुण उर्फ एएन अनु का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।

जमुनापार के लोहवन गांव के अनु औरंगाबाद में किराए पर रह रहे थे और उनके बच्चे मायके कोलकाता गए हुए थे। आज सुबह पूजा करते समय हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनका मकान मालिक उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से पत्रकारों और अधिवक्ताओं में शोक की लहर है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर