भगवान श्री दीर्घ विष्णु का ज्येष्ठाभिषेक

Subscribe






Share




  • National News

शीतल औषधि युक्त सुगंधित जल धारा से किया गया भगवान श्री दीर्घ विष्णु का ज्येष्ठाभिषेक
उत्तर भारत के प्रमुख मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में  चतुर्भुज रूप में विराजमान श्री दीर्ध विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी का आज ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा जलयात्रा ज्येष्ठाभिषेक महोत्सव के अवसर पर प्रातः काल मंगला आरती पश्चात् शीतल औषधि युक्त सुगंधित जल धारा से जलाभिषेक किया गया।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को ज्येष्ठा नक्षत्र में प्राकृतिक रूप से ग्रीष्म ऋतु का प्रकोप अत्यधिक रहता है, जिससे शीतलता प्रदान करने के लिए ठाकुर जी का शीतल औषधीय, सुगंधित जल से जलाभिषेक किया जाता है, जिसमें ऋतु अनुकूल, इत्यादि शामिल किए जाते है , वैदिक मंत्रोच्चारण की मधुर ध्वनियों के मध्य एवं मंदिर प्रांगण में गुंजायमान होती शंख, घंटा, घड़ियाल की मधुर ध्वनि और श्री दीर्घ विष्णु भगवान के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
जलाभिषेक पश्चात् श्री विग्रह का सुगंधित पुष्प मालाओं से सुंदर श्रृंगार किया गया।
ठाकुर जी को आम जामुन आदि के भोग लगाएं गए।
इस अवसर पर श्री दीर्घ विष्णु मंदिर के सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी, प्रवक्ता रामदास चतुर्वेदी शास्त्री,सेवायत बालकृष्ण चतुर्वेदी, लालकृष्ण चतुर्वेदी,अधिराज,आदिश्री दीपक चतुर्वेदी आदि प्रमुख  से सेवा में रहें।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर