श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मनुष्य जीवन को पवित्र बनाता है

Subscribe






Share




  • National News

नगला उदय सिंह (बलदेव) में श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
बलदेव (मथुरा)। बलदेव के निकट ग्राम नगला उदय सिंह में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के पंचम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास पूज्या श्री गंगा किशोरी पाराशर जी महाराज (श्री वृंदावन धाम) ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, प्रेम, धर्म एवं मानव जीवन के कल्याणकारी संदेशों का अत्यंत भावपूर्ण एवं ओजस्वी वर्णन किया।
कथा के दौरान पूज्या महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन को पवित्र बनाता है तथा भगवान के प्रति श्रद्धा, विश्वास और सेवा भाव को जागृत करता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपने जीवन में धर्म, संस्कार, सेवा और सदाचार को अपनाने का आह्वान किया।
भजनों की मधुर प्रस्तुति पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूम उठे तथा पूरे पंडाल में "राधे-राधे" और "जय श्रीकृष्ण" के जयघोष गूंजते रहे। कथा के समापन पर भगवान की आरती के पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
श्रीमद्भागवत कथा का यह भव्य आयोजन ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग, सेवा और समर्पण से सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। आयोजन समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं, सेवाभाव से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए आगामी कथा दिवसों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की।
 रिपोर्टर विकास बृजवासी

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर