शराब के नशे में धुत्त ड्राइवर ने पेड़ में ठोकी बस, आधा दर्जन से अधिक घायल

Subscribe






Share




  • National News

शराब के नशे में धुत्त ड्राइवर ने ठोकी बस, सड़क किनारे पेड़ से टकराई, कई सवारियां घायल, मची चीख-पुकार 


मथुरा (मनीष शर्मा)। नौहझील थाना क्षेत्र में बाजना रोड पर उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब एक बस के ड्राइवर ने शराब के नशे में नौहझील से मथुरा जा रही बस को सड़क किनारे खड़े एक पेड़ में ठोक दिया और मौके से फरार हो गया, घटना रविवार सुबह करीब 10 की है, जब बस संख्या UP 85AT 2535 सवारियों को लेकर नौहझील से मथुरा की और निकली ही थी कि बस ड्राइवर के शराब के नशे के चलते बस अनियंत्रित हो गई और नौहझील से कुछ दूरी पर बने सैय्यद के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और सवारियों में चीख पुकार मच गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक सवारियों के गंभीर चोटें आई हैं जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं स्थानीय लोगों और राहगीरों ने जैसे-तैसे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील पहुंचाया और स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई स्वास्थ केंद्र से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर जारी है। गोवर्धन क्षेत्र के रहने वाले राधाचरण ने बताया कि ड्राइवर ने शराब का सेवन किया हुआ था और वो नशे की हालत में था जिसकी वजह से ये सड़क दुर्घटना हुई।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर