युवक ने यमुना में लगाई छलांग, शव हुआ बरामद, परिजनों में मची चीख पुकार

Subscribe






Share




  • National News

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, शव हुआ बरामद, परिजनों में मची चीख पुकार

मथुरा के थाना सदर क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नगर यमुना पुल से यमुना में कूदे 35 वर्षीय युवक मनीष का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया। मृतक थाना गोविंद नगर क्षेत्र के महाविद्या पानी की टंकी के पास का निवासी था।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार 26 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे मनीष घर से निकलने के बाद लक्ष्मी नगर पुल पहुंचा और यमुना में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शी निषादों (नाविकों) ने पहली बार उसे बचाकर बाहर निकाला और काफी समझाने के बाद वहां से भेज दिया। लेकिन कुछ देर बाद युवक दोबारा यमुना में कूद गया, जहां दलदल में फंसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शनिवार सुबह जब परिजन उसकी तलाश करते हुए यमुना पुल पहुंचे और निषादों से जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि यही युवक शुक्रवार को यमुना में कूदा था, जिसका शव अब बरामद कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) था। परिजनों के अनुसार वह अक्सर अपनी मां से कहता था, "मेरी शादी करवा दो।"
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।
रिपोर्ट - मनीष शर्मा 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर