मथुरा- चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, महिला कांस्टेबल की बहादुरी ने बचाई जान

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 01 जून 2026

मथुरा जंक्शन पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रहा यात्री अचानक फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने लगा। मौके पर मौजूद आरपीएफ की महिला कांस्टेबल की सूझबूझ और साहस से यात्री की जान बच गई।

घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 की है, जहां गाड़ी संख्या 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक यात्री ने रिजर्वेशन कोच में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और ट्रेन की ओर खिसकने लगा।

ड्यूटी पर तैनात मीनू कुमारी की नजर जैसे ही यात्री पर पड़ी, उन्होंने तत्काल दौड़कर उसकी शर्ट पकड़ ली। यात्री को बचाने के प्रयास में वह खुद भी गिर गईं, लेकिन उन्होंने पकड़ नहीं छोड़ी और उसे सुरक्षित खींच लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद यात्री ने महिला कांस्टेबल का आभार जताया और अपनी यात्रा जारी रखी। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आरपीएफ थाना प्रभारी यू के कौशिक ने महिला कांस्टेबल के साहस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना एक यात्री की जान बचाकर कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण पेश किया है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर